नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी......बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैयालाल राजवाड़े के द्वारा चरचा कॉलरी क्षेत्र के भविष्य को स्थायित्व प्रदान करने एवं ग्रामीण क्षेत्र के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत सरडी के जुनापारा में प्रस्तावित शासकीय नर्सिंग कॉलेज का कुछ दिनों पूर्व भूमिपूजन कराया गया था। यह मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों एवं चरचा बचाओ मंच द्वारा उठाई जा रही थी।
भूमिपूजन के पश्चात कुछ लोगों द्वारा उक्त निर्माण कार्य का विरोध किए जाने का प्रयास किया गया, किंतु ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है कि यह विरोध कुछ गिने-चुने भटके हुए युवाओं तक ही सीमित था। ग्रामीणों के अनुसार विरोध में ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक, शिक्षित वर्ग एवं बुद्धिजीवी शामिल नहीं थे।ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज का स्थान हर दृष्टि से उपयुक्त है। यह स्थल जिला मुख्यालय के समीप होने के साथ-साथ चरचा थाना से भी अत्यंत कम दूरी पर स्थित है, जिससे यहां अध्ययन करने आने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग, बैकुंठपुर मार्ग एवं रेलवे स्टेशन की निकटता के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।नर्सिंग कॉलेज के साथ-साथ समीप में 20 बिस्तरों वाले चिकित्सालय का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा स्थानीय युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
जब ग्राम के वरिष्ठ एवं जागरूक नागरिकों को निर्माण कार्य के विरोध की जानकारी मिली तो उन्होंने एकजुट होकर विधायक भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात की तथा उनके विकासात्मक प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन कलेक्टर कोरिया को सौंपकर नर्सिंग कॉलेज निर्माण के प्रति अपना पूर्ण समर्थन भी व्यक्त किया।इस अवसर पर ग्राम सरडी के पूर्व सरपंच अंगूर साय राजवाड़े , प्रकाश शर्मा मृगेंद्र गुप्ता मोहनलाल सोनाराम त्रिलोचन राजवाड़े प्रेम नारायण राजवाड़े धनीराम राजवाड़े महेंद्र राजवाड़े दिनेश राजपूत रेनू यादव सुखरानी यादव प्रमिला यादव हीरावती बृजलाल प्रशांत महेंद्र राजवाड़े मोतीलाल राजवाड़े अमर साय राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
अंगूर साय राजवाड़े (पूर्व सरपंच, ग्राम सरडी)ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज का वह अन्य वरिष्ठ ग्रामीण ने कहा कि यह निर्माण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे ग्रामीण अंचल की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा क्षेत्र का समग्र विकास होगा।विधायक भैयालाल राजवाड़े ने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। नर्सिंग कॉलेज बनने से आसपास के गांवों के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। कुछ लोगों के विरोध से विकास कार्य नहीं रुकने चाहिए। ग्राम की अधिकांश जनता इस निर्माण के पक्ष में है और इसे जल्द से जल्द पूर्ण होते देखना चाहती है।
ग्राम पंचायत सरड़ी की महिलाओं ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज बनने से क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित वातावरण में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक भैयालाल राजवाड़े की दूरदर्शी सोच के कारण सरडी ग्राम को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। आने वाले समय में यह संस्थान पूरे क्षेत्र की पहचान बनेगा। इसके साथ हीग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि विधायक भैयालाल राजवाड़े द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

0 टिप्पणियाँ