नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी.....चरचा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के मामले में चरचा पुलिस ने वाहन मालिक महिला को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व चर्चा थाना प्रभारी आनंद सोनी वह उनके सहयोगियों ने रात्रि में अवैध कोयला परिवहन कर रहे टाटा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 16 सी एस 3021 जिसकी मलिक श्यामाबाई निवासी ग्राम नगर है को पुलिस ने जप्त किया था उक्त वाहन में लगभग 40 बोरी कोयला भरा हुआ था टाटा पिकअप वाहन से अवैध कोयला परिवहन के मामले में प्रार्थी शिव सिंह पिता कुंदन सिंह निवासी सुभाष नगर चरचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई भी की थी किंतु इस अवैध कार्य की सरगना वाहन स्वामी श्यामा बाई निवासी ग्राम नगर नहीं मिल पाई थी।
गौरतलब है कि टाटा पिकअप वाहन तीसरी बार चोरी के कोयले के परिवहन में पकड़ा गया था इससे पहले भी उक्त वाहन के विरुद्ध चरचा थाना में कार्यवाही हो चुकी थी जबकि जिले के ही सोनहत थाना में भी इस इस वाहन पर अवैध कोयला परिवहन को लेकर कार्यवाही की जा चुकी है इसके बावजूद निरंतर वाहन का अवैध कारोबार में उपयोग होना यह स्पष्ट संकेत देता है कि अवैध कार्य में लिप्त आसामाजिक तत्वों को पुलिस प्रशासन का तनिक भी भय नहीं है सूत्र के अनुसार अवैध कोयला परिवहन में विशेष रूप से वाहन मालिक महिला श्यामा बाई संलिप्त थी और मनमाने तरीके से हमेशा अपने टाटा पिकअप वाहन से अवैध कोयला परिवहन करती रही किंतु नवपदस्थ चरचा थाना प्रभारी द्वारा उसके मनमानी और मनसूबों पर पानी फेर दिया गया चर्चा थाना प्रभारी आनंद सोनी, उप निरीक्षक महानंदी, महिला आरक्षक रामकुमारी आदि के द्वारा चर्चा थाना में अपराध क्रमांक 84 / 26 दर्ज कर धारा 303(2 ) बी एन एस 3(5) के तहत आरोपी महिला श्यामा बाई व एक अन्य सहयोगी राजगिरी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया जानकारी के अनुसारआरोपी महिला श्यामा बाई के विरुद्ध एक स्वयं सहायता समूह से लाखों रुपए के हेराफेरी का भी एक मामला विगत कई दिनों से चल रहा है जिससे यह स्पष्ट है कि यह महिला आदतन अपराधी है।

0 टिप्पणियाँ