जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन


कोरिया बैकुंठपुर। जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के  अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने सहज, सरल और आत्मीय व्यक्तित्व से उपस्थित कार्यकर्ताओं का मन जीत लिया।

अपने संबोधन में उन्होंने साथी कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए बड़े ही आत्मीय भाव से कहा कि “मैं और संदीप प्रथम वर्ष में एक साथ शिक्षार्थी के रूप में प्रशिक्षण ग्रहण किए थे।” उनके मुख से यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के बीच अपनापन और आत्मीयता का वातावरण बन गया। विशेष रूप से संदीप साहू ने इसे अपने लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा आयोग अध्यक्ष श्री तोमर का व्यवहार अत्यंत सरल, सहज और प्रेरणादायी है। उनका व्यक्तित्व युवाओं को संगठन एवं समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

संदीप साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय अध्यक्ष महोदय का स्नेह और आत्मीय व्यवहार सदैव प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की महानता उसके पद से नहीं, बल्कि उसके सरल और सहज स्वभाव से पहचानी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने युवा नेतृत्व और संगठनात्मक प्रशिक्षण को समाज निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने  अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ