नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी......... केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।कॉमर्स संकाय में छात्रा आलिया डे ने सर्वाधिक 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ताहिरा नाज अंसारी ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं हर्षित कुमार चक्रधारी ने 86.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं विज्ञान संकाय में छात्र देवेश शर्मा ने सर्वाधिक 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पीहू जायसवाल ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय स्थान के बीच मात्र 0.20 का अंतर रहा है तथा संजीवनी सिन्हा ने 85.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
नगर पालिका शिवपुर-चरचा निवासी छात्रा आलिया डे प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता दीपांकर डे एवं माता मोनिका डे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बेटी की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। आलिया भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छुक हैं तथा वर्तमान में CA कोर्स करने का विचार कर रही हैं।
आलिया डे की इस शानदार सफलता पर नगर पालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र के समस्त शुभचिंतकों, स्नेही स्वजनों एवं परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आलिया की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 टिप्पणियाँ