हाई वोल्टेज तार चोरी......नाबालिग गिरफ्तार, बड़ा हादसा टला ...... नाबालिक अपराधी सक्रिय .....कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है नाबालिक....



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कॉलरी.... एसईसीएल चरचा कॉलरी के मुख्य मार्ग में स्थित विद्युत वितरण,आपूर्ति केंद्र रेक्टिफायर में 3.3 के वी हाई करंट विद्युत केबल से छेड़छाड़ और चोरी की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक नाबालिग बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में सबसे चिंताजनक बात यह रही कि नाबालिग ने अत्यधिक जोखिम। भरे 3.3 केवी हाई करंट वाले तार को काट कर  चोरी कर लिया  , जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  कालरी के सुरक्षा विभाग के कर्मचारी द्वारा थाना चर्चा में दिए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 16/04/2026 को रात लगभग दो बजे एसईसीएल कॉलरी क्षेत्र के अंतर्गत 3.3 केवी एचटी केबल लाइन, जो कि बिजली आपूर्ति हेतु उपयोग में लाई जाती है, को अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया। यह केबल करीब 35 मीटर लंबा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹18,600 बताई गई है।

आवेदन में यह भी बताया गया कि उक्त केबल को कॉलरी के कार्यस्थल से काटकर ले जाया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रार्थी द्वारा स्थल निरीक्षण कर तत्काल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संदेह के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।जांच में सामने आया कि उक्त नाबालिग आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध चरचा थाना में पहले से ही प्रकरण क्रमांक 55/24, 99/24 एवं 201/25 दर्ज हैं और उसे पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था और इस बार उसने जान जोखिम में डालकर 3.3 केवी हाई वोल्टेज तार को काटने जैसा खतरनाक कार्य किया। कवि क्षेत्र में पूर्व में भी विद्युत केबल चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं हजारों रुपए मीटर की लागत के केवल को चोरी कर उसके अंदर लगे तांबे के तार को महज  चंद रुपए की लालच में कबाड़ियों को भेज दिया जाता है 

इस संबंध में थाना चर्चा द्वारा प्रकरण क्रमांक 70/26 पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को अंबिकापुर जेल भेज दिया गया है।

चर्चा-कालरी क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा इस प्रकार के जोखिम भरे और आपराधिक कृत्य लगातार बढ़ रहे हैं। नशे की लत और पारिवारिक उपेक्षा के कारण ये बच्चे न केवल कानून तोड़ रहे हैं, बल्कि अपनी जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। 3.3 केवी हाई करंट तार को काटना किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता था, जिससे बड़ा हादसा टल गया

यह घटना स्पष्ट संकेत देती है कि नाबालिगों के लिए केवल दंडात्मक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। उन्हें सुधारने, सही दिशा देने और नशे से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और समाज को मिलकर विशेष नीति बनानी होगी।

नाबालिगों द्वारा बढ़ते अपराध और इस तरह के खतरनाक कृत्य समाज के लिए चेतावनी हैं। समय रहते ठोस और संवेदनशील कदम उठाए जाना आवश्यक है, ताकि इन बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ