मासूम से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,........ अपहृत बालिका सुरक्षित बरामद.......—चरचा पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड राज्य जाकर आरोपी को दबोचा,......... थाना प्रभारी आनंद सोनी की तत्परता की सराहना......




नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कॉलरी.......थाना चरचा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की मुस्तैदी से महज 24 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा दिनांक 08 अप्रैल 2026 को थाना चरचा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को 07 अप्रैल की शाम एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की

चरचा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 09 अप्रैल को सूरजपुर से अपहृत बालिका को बरामद कर लिया। पीड़िता के कथन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें उसने बताया कि आरोपी शरीफ खान उसे शादी का झांसा देकर व काम दिलाने का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल (CG 16 CS 3298) से ले गया और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे झारखंड के गढ़वा ले जाकर भी शारीरिक शोषण किया गया।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 87 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी।


झारखंड राज्य से हुई गिरफ्तारी......

लगातार पीछा करते हुए चरचा पुलिस टीम ने आरोपी शरीफ खान को झारखंड के गढ़वा से गिरफ्तार कर 14 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई हैपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शरीफ खान एक आदतन एवं शातिर अपराधी है,  उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व में एसआई बालेश्वर महानंदी, प्रधान आरक्षक शशि भूषण, आरक्षक आनंद टोप्पो, नारायण नायक, रूपनारायण, सैनिक विकास सिंह एवं साइबर स्टाफ आरक्षक अमरेशा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कम समय में रिस्क दूसरे राज्य से गिरफ्तारी और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचना चर्चा पुलिस में साबित कर दिया कि अपराधी कहीं भी छुपी कानून के हाथ से बच नहीं सकते राजस्थानी लोगों ने चर्चा थाना पुलिस की जमकर सराहना करते हुए कहा ऐसे ही पुलिसिंग से अपराधियों में खौफ बना रहेगा चर्चा थाना प्रभारी आनंद सोनी ने अपने अल्प समय के कार्यकाल में कई सनसनी खेज प्रकरणों में अपराधियों को पकड़ा है, इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कोयला माफिया के द्वारा प्रति की जा रही कड़ी कार्यवाही से भी हद कम पहुंचा हुआ है

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को पकड़ने पर क्षेत्रवासियों ने चरचा थाना पुलिस की सराहना की है। थाना प्रभारी आनंद सोनी की कार्यशैली को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ