नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी....... नगर पालिका शिवपुर चर्चा के मुख्य मार्ग में स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर में इन दिनों द्वितीय तल का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। श्रद्धालुओं की आस्था के इस प्रमुख केंद्र को और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से चल रहे इस निर्माण कार्य में जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है।
इसी क्रम में गतदिवस नगर पालिका बैकुंठपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल अपने साथियों भूपेंद्र यादव ,जागृत कुर्रे आदि के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां विधिवत महाबली बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर के निर्माण कार्य के लिए 150 बोरी सीमेंट का सहयोग प्रदान किया। उनके इस योगदान से निर्माण कार्य को नई गति मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि अशोक जायसवाल लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे न केवल जनहित के मुद्दों पर सजग रहते हैं, बल्कि हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सहयोग भी करते हैं। उनकी मिलनसार छवि और सहज व्यवहार उन्हें आमजन के बीच विशेष लोकप्रिय बनाता है।स्थानीय नागरिकों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने अशोक जायसवाल के इस योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही धार्मिक स्थलों का विकास संभव हो पाता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल और भी आकर्षक एवं सुविधाजनक हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। अशोक जायसवाल जैसे समाजसेवियों का योगदान इस दिशा में प्रेरणादायक साबित हो रहा है।



0 टिप्पणियाँ