कोरिया बैकुंठपुर । नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर द्वारा बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आमजन की सुविधा के लिए प्याऊ (शीतल जल केंद्र) शुरू किए गए हैं। नगर पालिका ने तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय के पास, भवानी तिगड्डा, आत्मानंद स्कूल महलपारा के सामने सहित कुल 10 स्थानों पर इन प्याऊ का संचालन प्रारंभ किया है।
गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इन स्थानों का चयन ऐसे क्षेत्रों में किया गया है जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
नगर पालिका परिषद के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था न केवल राहत देती है, बल्कि जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।
नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि सभी प्याऊ केंद्रों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और नियमित रूप से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-समय पर इन केंद्रों की निगरानी करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस पहल से निश्चित रूप से शहरवासियों और राहगीरों को गर्मी के इस मौसम में बड़ी राहत मिलेगी तथा नगर पालिका का यह कदम जनहित में सराहनीय साबित हो रहा है।



0 टिप्पणियाँ