चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:...... 2 टन कोयला समेत वाहन जब्त,..... कोयला माफियाओं में हड़कंप........



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कॉलरी.........सोमवार की देर रात लगभग 11बजे चर्चा थाना प्रभारी आनंद सोनी एवं उनके सहयोगी थाना स्टाफ द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने  सूचना पर चर्चा कालरी के मैगजीन ग्राउंड स्थित बांस नर्सरी के अंदर दबिश दी, जहां से कोयले से लदा एक टाटा वाहन (क्रमांक CG 16 CS 3021) पकड़ा गया।उक्त वाहन में लगभग 2 टन कोयला बोरियों में भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि चर्चा थाना प्रभारी आनंद सोनी द्वारा पदभार ग्रहण करने के अल्प समय में ही कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उनके नेतृत्व में कई कोयला चोरों को पकड़ा जा चुका है, जिससे क्षेत्र के कोयला माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

कोयला माफियाओं का मुख्य निशाना चर्चा कालरी की बेल्ट लाइन एवं आसपास के क्षेत्र रहे हैं, जहां से अवैध रूप से कोयला निकालकर परिवहन किया जाता है। हालांकि, पुलिस की सख्ती के चलते इन गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।

पिछले कुछ महीनों में ही चर्चा थाना पुलिस द्वारा करीब चार वाहनों को जब्त किया जा चुका है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी आनंद सोनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा है कि उनकी सक्रियता और कड़ाई के चलते क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ