छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर मे एक सप्ताह पहले मनाई जाती हैं होली कही कोई अनहोनी ना हो जाए इसलिए पहले मनाई जाती हैं होली , अनहोनी से बचाव की आस्था: ग्राम अमरपुर में एक सप्ताह पहले मनाई गई होली,


कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिला के ग्राम अमरपुर में होली को लेकर एक अनोखी और वर्षों पुरानी परंपरा आज भी निभाई जा रही है। यहां ग्रामीण होली का पर्व मुख्य तिथि से एक सप्ताह पहले मनाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से गांव मे किसी भी अनहोनी से सुरक्षित रहता है।

अमरपुर ग्राम पंचायत में दशकों से होली एक सप्ताह पूर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। मंगलवार को गांव में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया, वहीं बुधवार सुबह बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्वजों के समय गांव में कुछ अनहोनी घटनाएं हुई थीं। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने होली पर्व एक सप्ताह पहले मनाने की परंपरा शुरू की, ताकि गांव पर किसी प्रकार का संकट न आए।

होली से पहले गांव में बैठक आयोजित कर तैयारियां की जाती हैं। पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ ग्रामीण पूरे उत्साह से होली खेलने निकलते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ