नगर पालिका शिवपुर-चरचा का अतिक्रमण पर कार्यवाही, ऑटो स्टैंड की जमीन कराई मुक्त....... पुलिस व एसईसीएल प्रबंधन के सहयोग से हटाई गई अवैध गुमटियां,..... यातायात सुचारु करने की पहल....



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कालरी ... .. . ...नगर पालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र में ऑटो स्टैंड हेतु आरक्षित भूमि पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन एवं एसईसीएल प्रबंधन के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई।ऑटो स्टैंड के लिए आरक्षित स्थल पर प्रतिदिन कुछ लोगों द्वारा लोहे की गुमटियां रखकर अवैध रूप से जगह घेरने का प्रयास किया जा रहा था। समय रहते कार्रवाई न होने पर यह अतिक्रमण विकराल रूप ले सकता था, जिससे ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान समाप्त हो जाता।मुख्य मार्ग पर श्रमवीर स्टेडियम के सामने टॉवर के दोनों ओर अनौपचारिक रूप से ऑटो खड़े किए जा रहे थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। नगर पालिका द्वारा पूर्व में मुख्य मार्ग के किनारे रेक्टिफायर के समीप स्थल आरक्षित कर वहां ढलाई कार्य एवं बैठने की व्यवस्था भी कराई गई थी, इसके अतिरिक्त सेड भी बनाया गया था किंतु ऑटो चालकों द्वारा उस स्थल का अपेक्षित उपयोग नहीं किए जाने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ रहे थे।

कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की ओर से उप अभियंताआलोक चक्रधारी स्वच्छता निरीक्षक हरीश जायसवाल, राजकिशोर सिंह एवं बाजों दास जेसीबी व ट्रैक्टर सहित मौके पर उपस्थित रहे। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा विभाग के जितेंद्र यादव एवं सुनील बरला दल-बल के साथ मौजूद थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक अमित त्रिपाठी आरक्षक मनोज सुनहरे महिला रक्षण रंजन बेक नगर सैनिक सतीश सिंह विकास सिंह सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ गुमटी संचालकों ने स्वेच्छा से अपनी गुमटियां हटा लीं, जबकि शेष को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाया गया।

अरुण जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा ने कहा कि चरचा नगर को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम बनाने के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयास कर रही है। ऑटो चालकों की सुविधा हेतु विधिवत स्थान चिन्हित कर वहां ढलाई एवं बैठने की व्यवस्था कराई गई है। इसके बावजूद यदि कुछ लोग अवैध अतिक्रमण करते हैं तो यह शहर की यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या है हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था कायम रखना है। सभी ऑटो चालकों एवं नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित स्थल का उपयोग करें और नगर के विकास में सहयोग दें।  चरचा को सुंदर और व्यवस्थित नगर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ