कोरिया पटना । आकार शिक्षा समिति द्वारा संचालित आकार इंग्लिस मिडियम स्कूल पटना में महिला सशक्तिकरण के थीम पर स्कूल ने अपना दूसरा वार्षिक उत्सव बुधवार को संपन्न किया । समाज में सभी महिलाएं व पुरुष समान है, नारी सदैव से ही पूजनीय व सम्मान के हकदार है इसके साथ उन महिलाओं को विषेष रूप से आमंत्रित किया है जो समाज में पुरूषो के समकक्ष अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने परिवार के लिये विशेष महत्व रखती है। आकार स्कूल ने अपना पहला वार्षिक उत्सव सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में किया था और बुधवार को आयोजित दूसरा वार्षिक उत्सव महिला सशक्तिकरण के तर्ज पर मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि गीता राजवाड़े (जिपं सदस्य) के साथ अध्यक्षता नविता शिवहरे (नगर पालिका अध्यक्ष बैकुण्ठपुर), गायत्री सिंह (नगर पंचायत अध्यक्ष पटना) ने सरस्वती प्रतिमा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। स्कूल प्रबंधक पूनम सोनी, आशीष सोनी के साथ शिक्षकगणों ने आये हुये परिजनों का फूल व अक्षत तिलक लगाकर अतिथियों के पुष्पगुच्छ व बैच लगाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि रविशंकर शर्मा, जवाहर लाल गुप्ता, योगेश शुक्ला, राजेश सोनी, विनोद शर्मा, शंकर सोनी, बिहारी लाल राजवाड़े, अशोक गुप्ता, शिवशंकर राजवाड़े, रामनारायण कुशवाहा के साथ जागृति महिला मंडल पटना की पूरी टीम के मौजुदगी में कार्यक्रम समपन्न हुआ।
वार्षिक उत्सव में महिला सम्मान की प्रशंसा - आकार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पूनम सोनी ने बताया कि हम अपने स्कूल कार्यक्रम में पहले वर्ष अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिये समर्पित रहे सेवानिवृत्त शिक्षको को सम्मानित किया वहीं इस वर्ष हम अपना स्कूल वार्षिक उत्सव को महिला सशक्तिकरण के थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया है। हमारा यह प्रयास रहा कि हम अपने क्षेत्र के उन महिलाओं को सम्मान दे जो समाज में अपनी अलग पहचान रखती हो हमने विभिन्न क्षेत्रो से उन महिलाओं को अपने मंच में बुलाया है जो अपने शिक्षा और विशेष कार्य से जानी जाती है इसके साथ हमने उन महिलाओं को भी मंच में सम्मान किया जो विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुये अपने परिवार के लिये मील का पत्थर साबित हुई। वार्षिक उत्सव में महिला सशक्तिकरण के तर्ज पर आयोजित मंच में सम्मानित होने वाले किरण सोनी, नीलू वर्मा, ममता कुशवाहा, मीरा सोनी, शगुफता खान, हिना खान, कामनी राजवाड़े, समुद्री राजवाड़े, अमृता सिंह, संगीता सोनवानी, इतवारी बाई के साथ ज्योति दुबे शामिल रही।
नन्हें मुन्हें बच्चों दी शानदार प्रस्तुति - आकार पब्लिक स्कूल के शिक्षकगणों ने अपने अध्ययनरत् बच्चों को कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिये उन्हें तैयार किया इसके साथ बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति छत्तगढ़ी नृत्य, रिकार्डिंग डांस, गायन, नाटक मे अभिनय की प्रस्तुति से बच्चों के साथ आये उनके परिजनों अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों को मंच के लिये तैयार करने वाले षिक्षिकाओं भी अतिथियों उनके बधाई देते हुये स्कूल के डायरेक्टर पूनम सोनी शुभकामनाएं दी। स्कूल में शिक्षिका श्वेता कश्यप ने मंच का संचालन किया साथ ही तब्बसुम खान, रोशनी विश्वकर्मा, आफरिन परविन, हर्षिता राजवाड़े, आफरिन खान, दुर्गावती साहू, शिल्पा चौबे का विशेष योगदान रहा।
नारी शक्ति को समर्पित वार्षिक उत्सव की तारीफ -
मुख्य अतिथि गीता राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने कई मंच को साझा किया है पर स्कूल के डायरेक्टर पूनम सोनी की सोच से पूरे कार्यक्रम का माहौल ही बदल गया। हमने कार्यक्रमों में स्कूलों के बच्चों को ही प्रस्तुति देखा किन्तु आकार पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में नारी शक्ति का सम्मान यह इस वार्षिक उत्सव का खास बनाती है। नविता शिवहरे नगर पालिका अध्यक्ष बैकुण्ठपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल के इस अनोखे सोच से समाज में उन महिलाओं को इस मंच बुलाकर उनका सम्मान करना यह स्कूल का पहल सराहनीय है। गायत्री सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आकार इंग्लिस मिडियम स्कूल का यह दूसरा वार्षिक उत्सव है जो महिलाओं का समर्पित है वहीं इनके पहले वार्षिक उत्सव में भी मैं रही इन्होंने अपना पहला वार्षिक उत्सव में सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान किया। इनके स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति देखकर हमारे बचपन का दिन याद आता है। इस स्कूल ने अपना कार्यक्रम अलग अंदाज में किया इसलिए यह अलग है।



0 टिप्पणियाँ