सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री सहित मन्त्रिमण्डल होंगे शामिल, सांसद, विधायको व वरिष्ठ अधिकारियों की होगी उपस्थिति


कोरिया बैकुंठपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 17 फरवरी को कोरिया महोत्सव का करेंगे शुभारंभ। इस अवसर पर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार 17 फरवरी को जिला पंचायत के आडिटोरियम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में सुबह 11 बजे शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सरगुजा एवं कोरबा लोकसभा के सांसद, संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के सभी विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, संभागायुक्त, संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष इस मौके पर उपस्थित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ