जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा के घर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


कोरिया बैकुंठपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रोटोकॉल से अलग पहल करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा के शासकीय आवास पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,कृषि मंत्री राम विचार नेताम,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल,बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,सहित जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा के आवास पर उनकी धर्मपत्नी फुलेश्ववरी पैकरा ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने लगभग आधा घंटे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा के आवास पर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विकास संबंधी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा भी दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ