महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की


कोरिया बैकुंठपुर। सदस्य जिला पंचायत कोरिया श्रीमती गीता राजवाड़े ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर काशी नगरी स्थित विश्वप्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धा और आस्था के इस विशेष दिन मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच रहे थे। विधि-विधान से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन का क्रम निरंतर चलता रहा। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।


इस मंगल अवसर पर भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की गई। देश और प्रदेश की उन्नति, आपसी सौहार्द तथा सामाजिक समरसता की भावना सुदृढ़ हो, यही कामना की गई। महाशिवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संयम, साधना और आत्मचिंतन का भी संदेश देता है।

इस संबंध में गीता राजवाड़े ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में दर्शन प्राप्त कर मन में अद्भुत शांति और ऊर्जा का संचार हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ