गोल्डन जुबली का महासंग्राम:..... केरल पुलिस बनाम खड़कपुर वेस्ट बंगाल की टीम फाइनल में आमने-सामने......... मुख्य अतिथि हरीश दुहान, सी एम डी बिलासपुर की गरिमामय उपस्थिती में होगा फाइनल मैच...... दूसरे सेमीफाइनल में चेन्नई को हराकर वेस्ट बेंगल की टीम 5-4 से विजई हुई .......... मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वेस्ट बंगाल के गोलकीपर दीप मंडल को मिला.......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कॉलरी........ 50वें अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता (वर्ष 2025– 26) का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। चरचा के ऐतिहासिक महाजन स्टेडियम में  होने जा रहा फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए किसी महाउत्सव से कम नहीं होगा।

गोल्डन जुबली वर्ष के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में केरल पुलिस और सेरसा खड़गपुर वेस्ट  बंगाल की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है।

शुक्रवार के दिन मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम झा अध्यक्ष सौम्या महिला मंडल बैकुंठपुर क्षेत्र, श्रीमती अलका चौबे,श्रीमती विद्युत लता दास, श्रीमती संध्या रामावत , श्रीमती संगीता सिंह के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया गया इस दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगान भी गाया गया प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में  जॉय यूनिवर्सिटी चेन्नई तमिल नाडु व सेरसा खड़कपुर वेस्ट बेंगल के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ निर्धारित अवधि तक दोनों ही टीम गोल नहीं कर सके इसके पश्चात रेफरी के द्वारा 10-10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया इस अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं हो सका जिस पर रेफरी ने  ट्राई ब्रेकर कराया इसमें पश्चिम बंगाल की मजबूत टीम ने चेन्नई की टीम को 5 - 4 से पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर फाइनल मैं प्रवेश कर लिया। निर्धारित समय तक गोलरहित रहे इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति, सधी हुई पासिंग और बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया। अंततः टाई-ब्रेकर में वेस्ट  बंगाल की टीम ने धैर्य और सटीक निशानेबाजी के दम पर जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रीमती पूनम झा अध्यक्ष सौम्या महिला मंडल बैकुंठपुर क्षेत्र के द्वारा खड़कपुर वेस्ट बंगाल की टीम के गोलकीपर दीप मंडल को दिया गया

फाइनल मैच के साथ ही भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहान होंगे कई वर्षों के पश्चात ऐसा अवसर आया है जब एसईसीएल के मुखिया इस ऐतिहासिक का आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एस ई सी एल बिलासपुर। एवं बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी.एन. झा की अध्यक्षता में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सूत्र के अनुसार इस महा मुकाबले में एस  ई सी एल के पांच क्षेत्र के महाप्रबंधक भी विशेष रूप से मंच की शोभा बढ़ाएंगे फाइनल मैच शनिवार 14 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा

 15 राज्यों की टीमों ने बढ़ाई शान........

देश के विभिन्न राज्यों से आई 15 टीमों ने इस गोल्डन जुबली टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ाई। हर मैच में उमड़े हजारों दर्शकों ने स्टेडियम को खेल उत्सव में बदल दिया प्रतियोगिता में अहीर स्पोर्ट्स क्लब नीमच मध्य प्रदेश, एम  ई जी बेंगलुरु कर्नाटक, सेंट्रल रेलवे नागपुर महाराष्ट्र,आर टी बॉयज हैदराबाद तेलंगाना,दिल्ली पुलिस, फुटबॉल क्लब जालन इंफाल मणिपुर, साझा रांची झारखंड,एम.के.एफ.सी  बक्सर बिहार, हीरोज क्लब वाराणसी उत्तर प्रदेश, एम.बी.एस.टी.सी  दुर्गापुर पश्चिम बंगाल ,समलेश्वरी 11 संबलपुर उड़ीसा, न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा आदि टीमों ने भाग लिया है

खेल प्रेमियों में उत्साह चरम पर.....

फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है। खेल जानकारों का मानना है कि केरल पुलिस की अनुशासित डिफेंस और सेरसा खड़गपुर  की तेज आक्रमण शैली के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।अब निगाहें सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं —

गोल्डन जुबली वर्ष की ट्रॉफी किसके सिर सजेगी,चरचा क्षेत्र फाइनल मैच में  फुटबॉल का केंद्र बनेगा, जहां खेल भावना, जोश और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ