स्वर्णिम इतिहास का साक्षी बना महाजन स्टेडियम....... 50वें गोल्डन जुबिली वर्ष में ‘अखिल भारतीय शेषन स्मृति गोल्ड कप’ फुटबाल का भव्य आग़ाज़........ पहले मैच में नीमच ने पेनल्टी शूटआउट में चरचा चर्चा को 4-3 से हराया......... फुटबॉल के इस महाकुंभ,में 14 राज्यों की 16 टीमें ..........



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कॉलरी.........महाजन स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय शेषन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि बी.एन. झा, मुख्य महाप्रबंधक, एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र तथा विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह क्षेत्र प्रबंधक, चर्चा़ माइंस ने की इस अवसर पर डॉ अशोक वीरजी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिरमिरी क्षेत्र राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष एटक यूनियन महेश यादव, जेसीसी सदस्य हरि यादव ,योगेंद्र मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह। जितेन श्रीवास्तव बलजिंदर सिंह अतुल गुप्ता ऑफिस सुपरीटेंडेंट महाप्रबंधक कार्यालय गौरव दुबे क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ददन राम हीरा सिंह पार्षद श्रीमती रामकली पाल प्रदीप तिवारी लाल मोहम्मद दीपा विश्वकर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल शिवपुर चर्चा, प्रियंका सिंह  ,श्रीमती विवेक सिद्दीकी,साक्षी सिंह ,सिमरन काजल मोदी सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे ,शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत बैंड-बाजे की मधुर धुन एवं हिंद विद्यालय के स्काउट-गाइड छात्रों द्वारा किया गया। वहीं हिंद विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।मुख्य अतिथि द्वारा स्वर्गीय शेषन ,स्वर्गीय महाजन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, तत्पश्चात ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।महाजन स्टेडियम में जब हजारों दर्शकों, खिलाड़ियों एवं अतिथियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया, तो पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। गूंजती राष्ट्रगान की धुन ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा़ एवं अहीर स्पोर्ट6 क्लबनीमच (मध्यप्रदेश) की टीमों के बीच खेला गया। स्थानीय टीम होने के कारण चर्चा़ से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, वहीं नीमच की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं, जिसके बाद मुकाबले का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ।पेनल्टी में नीमच की टीम ने 4–3 से जीत दर्ज की।मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीमच के गोलकीपर  को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जे  सी सी  सदस्य एवं पार्षद रामकली पाल द्वारा पृथक पृथक₹1100 की नगद राशि देकर खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।

सम्मान के बाद नीमच के गोलकीपर ने कहा कि यहां का आयोजन अत्यंत शानदार है, चर्चा़ के दर्शकों की तालियां हमें नई ऊर्जा देती हैं।

50 वर्षों की परंपरा, श्रमवीरों का समर्पण.........मुख्य अतिथि बी.एन. झा ने अपने संबोधन में कहा कि महाजन स्टेडियम का मनमोहक श्रम में वातावरण हमें कश्मीर की वादियों का अहसास कराता है। बीते 50 वर्षों से यहां के श्रमवीरों द्वारा अपने एक दिन का वेतन समर्पित कर इस प्रतियोगिता को जीवित रखा गया है, यह अपने आप में मिसाल है। मेरी कामना है कि यह प्रतियोगिता 100 वर्ष पूरे करे। शुभारंभ अवसर पर खेल रही दोनों टीमों को विजय भव का आशीर्वाद है खेल में हार जीत होती है कोई एक टीम ही जीतेगा ,जो अच्छा प्रदर्शन करता है वह जीतता है यह प्रतियोगिता एक उत्सव की तरह मनाया जाता है जिसमें आप सभी की सहभागिता रहती है। 

विशिष्ट अतिथि अरुण जायसवाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल कोल इंडिया की बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता है। देश के सबसे बड़े व लंबे समय तक आयोजन वाली प्रतियोगिताओं में इस प्रतियोगिता का नाम आता है इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने के लिए हर फुटबॉल खिलाड़ी की चाहत होती है कोरोना काल के समय कुछ वर्षों के लिए इस प्रतियोगिता को बंद करना पड़ा किंतु उसके पश्चात इस प्रतियोगिता को प्रारंभ करने का श्रेय क्षेत्र के महाप्रबंधक बम झा जी को है जिन्होंने अपनी दूरगामी सोच के तहत इस प्रतियोगिता को प्रारंभ कराकर आज इस 50 वेगोल्डन जुबली वर्ष के आयोजन में ला दिया है यह  सौसर पर मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं इस स्टेडियम को सजाने संवारने में हमारे क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार जी का भी बहुत सहयोग रहा नगर पालिका शिवपुर चर्चा का पूरा सहयोग इस आयोजन को रहता है लाइट अपनी सफाई आदि हर कार्य में पालिका के सदस्य पूरी सहभागिता देते हैं और भविष्य में भी सहयोग देते रहेंगे यह आयोजन फुटबॉल का महाकुंभ है जहां देश के 14 राज्यों की 16 नामी टाइम खेल रही है आज हमें इस बात का गर्व है कि हम इस गोल्डन जुबली वर्ष के साक्षी बन रहे हैं इस अवसर पर मैं स्वर्गीय स्टेशन व स्वर्गीय महाजन को कोटि-कोटि नमन करता हूं। 

यह प्रतियोगिता फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं* जहां 14 राज्यों की 16 टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष संदीप कुमार,सचिव मोहम्मद रियाज ,सह सचिव तपेश्वर प्रसाद ,प्रवीण दरिया कोषाध्यक्ष महेश कुमार प्रदीप दे मोहम्मद ताहिर रोशन अब्दुल्ला मुनाफ सहित, एसईसीएल प्रबंधन, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


4 फरवरी को प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला समलेश्वरी-11 (ओडिशा) बनाम आर.टी.बॉयज हैदराबाद (तेलंगाना)के बीच दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ