क्षेत्रीय चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई....... नौकरी की शुरुआत और सेवानिवृत्ति क्षेत्रीय चिकित्सालय से....... सेवा काल के अविस्मरणीय पल......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कालरी........एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्रीय कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में  भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राम सिंह मीणा स्टाफ ऑफिसर सिविल ,सुरेश राम सह क्षेत्र प्रबंधक काटकोना कालरी ,योगेंद्र रतिया स्टाफ ऑफिसर प्रोजेक्ट एंड प्लैनिंग, भक्त बंधु दास स्टाफ ऑफिसर इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल ,गौरव दुबे कार्मिक प्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र ,डॉक्टर एस मींज उप मुख्य  चिकित्सा अधिकारी रियाज अहमद प्रभात शर्मा ,अशफाक अंसारी ,महेश यादव, दीपा विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष शिवपुर चर्चा ,श्रीमती रामकली पाल पार्षद नगर पालिका शिवपुर चर्चा सहित क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा के चिकित्सा कर्मचारी ,एरिया जेसीसी सदस्य ,यूनिट जेसीसी सदस्य वेलफेयर बोर्ड के सदस्यउपस्थित रहे।

इस अवसर पर बैकुंठपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा,  ने डॉ. संजय कुमार सिंह को मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दी अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा ने कहा कि

डॉ. संजय कुमार सिंह न केवल एक कुशल और अनुभवी चिकित्सक रहे हैं, बल्कि एक अत्यंत संवेदनशील, सरल और लोकप्रिया व्यक्तित्व के धनी भी हैं। उनका सौम्य व्यवहार ही मरीजों के लिए आधा उपचार सिद्ध होता था। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में मरीजों की सेवा को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी।ऐसे चिकित्सक का मार्गदर्शन भले ही औपचारिक रूप से समाप्त हो रहा हो, लेकिन उनका अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी इस चिकित्सालय को मिलता रहेगा। 


 उल्लेखनीय है कि डॉ. संजय कुमार सिंह ने वर्ष 1998 में क्षेत्रीय चिकित्सालय, चर्चा से अपनी सेवा की शुरुआत की थी। उस समय वे शिशु रोग विशेषज्ञके रूप में कार्यरत थे। बैकुंठपुर जिला गठन से पूर्व पूरे क्षेत्र से लोग अपने बच्चों के उपचार के लिए डॉ. सिंह के पास आया करते थे। उन्होंने कभी भी किसी मरीज को निराश नहीं किया और यथासंभव सभी को उपचार एवं सहयोग प्रदान किया।लगभग 27 वर्षों की दीर्घ, समर्पित और निष्कलंक सेवा के पश्चात जिस चिकित्सालय से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, उसी चिकित्सालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर सेवानिवृत्त होना क्षेत्र के लिए एक अविस्मरणीय उपलब्धि मानी जा रही है।

विदाई समारोह में डॉ. संजय कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि मुझे अपने सेवा काल में सभी का भरपूर सहयोग, स्नेह और सम्मान मिला। यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मैंने अपना अधिकांश कार्यकाल इसी क्षेत्र में जनसेवा के लिए समर्पित किया।उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्रीय चिकित्सालय और अधिक सुदृढ़ होकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता रहेगा।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और डॉ. संजय कुमार सिंह के योगदान को सभी ने मुक्त कंठ से सराहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ