छत्तीसगढ़ इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल डी.एफ. ए कोरिया बना चैंपियन..... रोमांचक फाइनल में कोरबा को 4–2 से हराकर जीता खिताब; ....... सभी पेनल्टी शूटआउट में अजेय रहा कोरिया.......... राज्य बनने के बाद सीनियर वर्ग में पहली बार विजेता बना कोरिया....... कोरिया के खेल प्रेमियों, नागरिकों में भारी उल्लास ........



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कालरी.......छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के तत्वावधान में कोरबा में आयोजित छत्तीसगढ़ इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टीम चयन प्रतियोगिता में डी.  एफ .ए.कोरिया की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में कोरिया ने कोरबा को पेनल्टी शूटआउट में 4–2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

खेल के दौरान निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1–1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद नतीजा टाई-ब्रेकर से तय हुआ। कोरिया के खिलाड़ियों ने दबाव की घड़ी में अद्भुत संयम और कौशल दिखाते हुए मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया।

दी एफ ए कोरिया ने प्रतियोगिता के दौरान अपने सभी मैच पेनल्टी शूटआउट में जीतकर अजेय रिकॉर्ड बनाया, पहले मैच में दी एफ ए बिलासपुर को 3–2 से हराया,दूसरे मैच में डी एफ ए भिलाई को 4–3 से मात दी, तीसरे मुकाबले में DFA नारायणपुर को 4–1से हराया और फाइनल में कोरबा को 4–2 से हराकर चैंपियन बना।यह जीत कोरिया जिले के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के पश्चात लगभग लगभग 25 वर्षों के बाद  जिले ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूरे जिले में हर्ष और गर्व की लहर है

छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व डी.एफ. ए कोरिया के सचिव डॉ. अशोक बिराजी, उपसचिव प्रदीप डे, टीम कोच विजय विश्वकर्मा तथा टीम मैनेजर कंचन पाल ने टीम के प्रशिक्षण एवं चयन में विशेष योगदान दिया है, जो इस ऐतिहासिक जीत का आधार बना।

कोरबा में आयोजित इस चयन प्रतियोगिता से चयनित कर छत्तीसगढ़ राज्य फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंटर स्टेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से खेलेगी। चयनित खिलाड़ी आगामी संतोष ट्रॉफी में भी छत्तीसगढ़ की टीम कर खेलते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे 

डी .एफ ए.कोरिया टीम के खिलाड़ी:..... 

करमचंद राजवाड़े, नवीन नायक, राकेश कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार राजवाड़े, रितेश कुमार, नितेश गुप्ता, सत्याम पांडे, दिलीप, योगेश कुमार, शुभाशीष यादव, आयुष सिंह, हिमांशु मंडल, संदीप कुमार, रवि कुरमी, प्रथम साहिस, राकेश सेठी एवं शिवसागर।

पुलिस अधीक्षक कोरिया ने दी बधाई....... जिला फुटबाल संघ कोरिया के अध्यक्ष रवि कुमार कुर्रे पुलिस अधीक्षक कोरिया ने कहा कि कोरिया जिला फुटबॉल टीम की यह बड़ी सफलता न केवल खेल जगत की उपलब्धि है बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का सुहाना क्षण भी है। यह जीत कोरिया फुटबॉल के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी। दफा कोरिया की टीम के सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों कोच मैनेजर व समस्त सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है की कोरिया के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर कोरिया का मान बढ़ाएंगे हमें अपने खिलाड़ियों पर बेहद गर्व है आपकी मेहनत अनुशासन और जज्बा आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 


---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ