नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी .........नगर पालिका शिवपुर-चर्चा क्षेत्र की विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका शिवपुर-चर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नीरज गुप्ता, अंकित अग्रवाल, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. निसार खान, प्राचार्य शशिभूषण राय, राजाराम देवांगन, मिंटू कुमार द्विवेदी, शिल्पी सरकार, मेघा तिवारी , अनिल भगत ,खुशबू यादव, कौशर बानो, हीरा विश्वकर्मा, पुष्पा मंडल ,संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। सभी प्रमुख कक्षाओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में
नूरी सबा — 92.4% (प्रथम), प्राची राजवाड़े — 91.8% (द्वितीय),* मेघा मिश्रा — 87.4% (तृतीय)
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में जोया अली — 89.7% (प्रथम), सुप्रीम कुजूर — 89.5% (द्वितीय), उमा खुंटियां — 88.3% (तृतीय) ,कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सिफरतुन निशा — 97% (प्रथम),* संजू राजवाड़े — 96.83% (द्वितीय),कविता सोनवानी — 95.5% (तृतीय),कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अनुष्का — 94.5% (प्रथम),* प्रिया सिंह एवं सयानी मेथी — 93.5% (संयुक्त द्वितीय)एवं दिव्या मंडल — 93% (तृतीय) रही।
बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों द्वारा बुके, मेडल, मोमेंटो एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे। इस विशेष अवसर पर उपस्थित अभिभावकों की आंखों में भी गर्व और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावक बेहद भावुक एवं गौरवान्वित नजर आए। विद्यालय परिसर पूरे समय तालियों की गूंज, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. निसार खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है जब भी किसी विद्यार्थी को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं अथवा भविष्य निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, विद्यालय परिवार हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हिंद विद्यालय का परीक्षा परिणाम क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां आज शिक्षा, खेल, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्साह, खुशी और गर्व का वातावरण बना रहा।



0 टिप्पणियाँ