WE क्लब उड़ान बैकुंठपुर ने कांवर यात्रियों को फल एवं पानी वितरित कर दिया सेवा और सहयोग का संदेश


कोरिया बैकुंठपुर । WE क्लब बैकुंठपुर उड़ान, कोरिया द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए 17 अगस्त 2026, सोमवार को कांवर यात्रियों की सेवा के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की महिला सदस्यों द्वारा कांवर यात्रियों को फल एवं शीतल पानी का वितरण कर उनकी यात्रा के दौरान सेवा एवं सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानवीय सेवा, परोपकार और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था। क्लब की सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कांवर यात्रियों की सेवा की तथा उन्हें आवश्यक जलपान उपलब्ध कराया।

इसी क्रम में बैकुंठपुर गुरुद्वारे में WE क्लब उड़ान की अध्यक्ष WE बलजीत कौर एवं कुलविंदर कौर द्वारा लंगर सेवा में सहभागिता की गई। दोनों सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से क्लब ने समाज में सेवा, सद्भावना और सहयोग का सकारात्मक संदेश दिया।

इन दोनों सेवा कार्यक्रमों को सफल बनाने में WE क्लब उड़ान की संरक्षक मंजू जीवनानी, सचिव मधु गुप्ता, उपाध्यक्ष सीमा पाण्डे, कोषाध्यक्ष क्षमा बड़ेरिया सहित सुमित्रा गुप्ता, किरण बर्वे, सरोज पासवान, रानी बड़ेरिया, रुचि बड़ेरिया, जया जायसवाल, मनीषा चिटनिश, रीना जायसवाल, मनजिंदर कौर, स्नेह लता जी, अंजू, शोभा, सारिका, सुधा, उषा राय एवं सुधा गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही।

WE क्लब उड़ान की सदस्यों ने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों एवं यात्रियों की सेवा करना क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भविष्य में भी क्लब द्वारा इसी प्रकार के जनसेवा, सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ