कोरिया बैकुंठपुर। पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस को चोरी के 02 मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। यह टीम लगातार संदिग्धों और चोरी गए सामान की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और कार्रवाई में ग्राम केनापारा स्थित अलग-अलग घरों से ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
पंजीकृत अपराध का विवरण:
अपराध क्रमांक 245/26: धारा 331(4), 305 BNS
अपराध क्रमांक 246/26: धारा 303(2) BNS
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: नूर अली उर्फ गोलू
पिता का नाम: अबीर अली
उम्र: 31 वर्ष
पता: नरसिंहपुर, कोरिया
पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है l पुलिस द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं में भी आरोपी की संभावित को लेकर पूछताछ एवं जांच की जा रही है l

0 टिप्पणियाँ