रामानुजनगर / ग्राम पंचायत शिवपुर में रामानुजनगर के प्रथम जनपद अध्यक्ष स्व. अंबिकेश्वर प्रसाद दुबे की पुण्यतिथि गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए कार्यक्रम में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर लगभग 51पौधे फलदार एवं औषधि पौधे लगाए।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता विशाल दुबे ने स्व. अंबिकेश्वर प्रसाद दुबे के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के बेहद समाजिक व जनप्रिय नेता थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक दूरगामी योजनाएं बनाईं। ग्रामीण विकास, शिक्षा के विस्तार, जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी ऐतिहासिक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर पर अजेंद्र नाथ दुबे, सुरेंद्र शर्मा , सत्यनारायण दुबे, रामेश्वर शुक्ला, सत्यप्रकाश पाठक,, महामाया उपाध्याय , गजेन्द्र उपाध्याय, आशुतोष दुबे (प्रदेश सदस्य, किसान मोर्चा), विकास दुबे, हिमांशु उपाध्याय मोहन, नंदलाल, फुल्केश्वर, मोती, दीनानाथ,प्रेमसाय, और आशीष,पंकज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

0 टिप्पणियाँ