युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी: महिपाल सिंह राणावत बने राष्ट्रीय हिन्दू संगठन (RHS) के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष


कोरिया बैकुंठपुर। समाज सेवा एवं सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय महिपाल सिंह राणावत को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन (RHS) का राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने राणावत की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के पश्चात राणावत ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे 'सत्या' जी, राजस्थान प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश श्रीवास्तव जी सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया है। राणावत ने कहा कि संगठन के माध्यम से उन्हें स्वामी विवेकानंद , वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी महान हस्तियों के पद-चिन्हों पर चलने और उनके महान राष्ट्रभक्ति के विचारों को आत्मसात करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें सदैव पूज्य संत-महात्माओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है और वे आशा करते हैं कि भविष्य में भी राष्ट्र सेवा के इस मार्ग पर उन्हें संतों का आशीर्वाद इसी प्रकार मिलता रहेगा।

महिपाल सिंह राणावत ने जानकारी दी कि उनका परिवार पूर्व से ही सक्रिय रूप से समाज सेवा में अग्रणी रहा है। उनके पिताजी श्रीमंत ठाकुर साहब डॉ तखत सिंह राणावत एवं परिवार के अन्य सदस्य भी निरंतर जनहित के कार्यों में जुटे रहे हैं, और इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया है।

अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए राणावत ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाना और नई पीढ़ी को संस्कारित करना है। संगठन के 'वीरांगना सेल' के माध्यम से राजस्थान की बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और 'संस्कारशाला' एवं 'संयम' प्रकल्पों के जरिए युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि राजकुमार श्रीमंत महिपाल सिंह राणावत का विवाह बैकुंठपुर (छत्तीसगढ़) की कोरिया रियासत के महाराजा शिवमंगल सिंह देव जी की प्रपौत्री एवं महाराज लाल हरिशरण सिंह देव जी (छोटे सरकार) की सुपौत्री राजकुमारी श्रीमती अनुराधा सिंह देव राणावत के साथ हुआ है।  उनकी इस नई जिम्मेदारी की खबर से न केवल राजस्थान, बल्कि बैकुंठपुर कोरिया और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में भी हर्ष की लहर है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजपरिवार से जुड़े सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ