पोड़ी बचरा में ऐतिहासिक जीत का डीजे लगाकर जश्न मनाते हुए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, विकास और राष्ट्रवाद के नारों से गूंजा


कोरिया बैकुंठपुर / पश्चिम बंगाल,असम और पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पोड़ी बचरा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्यारे साहू एवं मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार और कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य जश्न मनाया गया। इस दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और कार्यकर्ताओं ने डीजे लगाकर आतिशबाजी तथा विजय रैली के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में “भारत माता की जय” और “विकास ही विश्वास” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। यह जश्न कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के विश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्यारे साहू ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चुन्नी पैकरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी  जगनारायण साहू,मंडल महामंत्री  सुरेश सिरदार,मंडल उपाध्यक्ष श्याम नारायण जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार यादव,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आभा देवी,हीरावन साहू,बंशलाल साहू,रामप्रताप साहू, शुभम जायसवाल,अनिल राजवाड़े, संतोष सिंह,शिवकुमार साहू, प्रभात यादव,रामेश्वर यादव,मंधारी यादव,यशवंत सिरदार,सुभाग सिरदार,अंजना मिंज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ