तेज आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतने की कलेक्टर ने कीअपील, सतर्कता एवं सावधानी ही प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय-श्रीमती रोक्तिमा यादव


कोरिया बैकुंठपुर।  जिले में मौसम में आए अचानक बदलाव को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिलेवासियों से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है।

कलेक्टर ने कहा है कि खराब मौसम, तेज आंधी-तूफान एवं वर्षा के दौरान नागरिक पेड़ों तथा अन्य असुरक्षित स्थानों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभों, जर्जर मकानों एवं कमजोर दीवारों के आसपास नहीं रुकने तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी है, क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

उन्होंने वाहन चालकों से भी सावधानीपूर्वक वाहन चलाने का आग्रह किया है। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही तेज गति से वाहन न चलाएं और शराब पीकर वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।

कलेक्टर ने कहा कि सतर्कता एवं सावधानी ही प्राकृतिक आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। नागरिकों के सहयोग से किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ