झुमका बोट क्लब में सजेगा कला और संस्कृति का महाकुंभ, ‘जश्न-ए-ज़बां’ का होगा भव्य आयोजन


 कोरिया बैकुंठपुर । शहर के सांस्कृतिक और साहित्यिक वातावरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से साईंनाथ फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक महोत्सव “जश्न-ए-ज़बां” का आयोजन 23 एवं 24 मई 2026 को किया जा रहा है। यह आयोजन बैकुंठपुर स्थित झुमका बोट क्लब के ओपन एयर थिएटर में शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम के सातवें संस्करण को लेकर आयोजकों और कला प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। “जश्न-ए-ज़बां” कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य और नृत्य का संगम बनेगा, जिसमें स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में गीत-संगीत, कविताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से दर्शकों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम के पोस्टर में विभिन्न कलाकारों और प्रस्तुतकर्ताओं की तस्वीरें शामिल की गई हैं, जिससे यह साफ है कि आयोजन में कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साईंनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र के युवाओं और कला प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि “जश्न-ए-ज़बां” का उद्देश्य क्षेत्रीय कला, संस्कृति और साहित्य को मंच प्रदान करना तथा नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरपुर के छात्र छात्राओं के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई वहीं और भी अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत करने की तथा बड़ी संख्या में  लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

साईंनाथ फाउंडेशन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और कला एवं संस्कृति के इस उत्सव का हिस्सा बनें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ