कोरिया बैकुंठपुर / सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में क्लस्टरवार जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 15 मई को सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पोड़ी में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में ग्राम पोड़ी सहित रजौली, मेन्ड्रा, कछाड़ी, चकडाड़, भैसवार, अकलासरई, किशोरी, चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला एवं कचोहर ग्राम के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
जिले में अब तक चार शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें एक शिविर नगरीय निकाय क्षेत्र में भी आयोजित हुआ था। जिले में 5 मई से जनसमस्या निवारण शिविर प्रारंभ हुई है जो 09 जून तक अलग-अलग स्थानों में आयोजित किए जा रहे हैं।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित इन शिविरों में विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आमजनों की समस्याएं सुन रहे हैं।
शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण भी किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही यथासंभव निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल सके।
इसके अलावा ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, युवाओं को कई ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें व समय पर लाभ प्राप्त कर सकें।

0 टिप्पणियाँ