डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन


कोरिया बैकुंठपुर  - भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, ओबीसी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष शिवहरे, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। 

जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कहा कि, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब ने अपने पूरे जीवन को कमजोर और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। वे सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। हम सभी को डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों और सिद्धांतों का अध्ययन कर उनके आदर्शों को अपनाकर समानता आधारित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष शिवहरे ने कहा कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। 

अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि ने कहा कि, डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, संजय चिकनजूरी, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुखदेव राजवाड़े, मंडल महामंत्री राकेश पैकरा, बालकृष्ण देवांगन, रवि त्रिपाठी,  अजजा मोर्चा जिला महामंत्री कमलेश एक्का, जिला संयोजक मनोज साहू, अजा मोर्चा जिला महामंत्री लहरे सोनवानी, विक्की सारथी, सोनालाल राजवाड़े, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला महामंत्री साक्षी सिंह, राजेश साहू, अभिमन्यु मृदुली, अंजना लकड़ा, धर्मजीत सोनवानी, संतोष सारथी, शिल्पा शर्मा, सत्यप्रकाश रवि, देवी प्रसाद सोनवानी, बाबूलाल प्रजापति, पप्पू कुर्रे, संतोष सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ