कटगोड़ी क्षेत्र के सपने हुए साकार, जनता ने कहा— धन्यवाद रेणुका सिंह , धन्यवाद विष्णु देव साय सरकार -संदीप साहू

कोरिया बैकुंठपुर। जिले के कटगोड़ी क्षेत्र के लिए कल का दिन किसी सपने के साकार होने जैसा रहा। किसान भाइयों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए नए समिति  का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप साहू ने कहा कि यह केवल एक समिति का उद्घाटन नहीं, बल्कि 24 ग्रामों के किसानों की आशाओं और सुविधाओं का नया द्वार है।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज और कृषि से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्रियों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। कटगोड़ी क्षेत्र में समिति खुलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका समय तथा श्रम दोनों बचेगा।

संदीप साहू ने केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार में खाद की कोई कमी नहीं है, गोदाम भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया और डीएपी की कीमत लगभग ₹3000 प्रति बोरा तक पहुंच जाती है, लेकिन मोदी सरकार किसानों को यह खाद मात्र ₹266 में उपलब्ध करा रही है। यह सरकार की किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने आगे कहा कि किसान सम्मान निधि योजना, मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण आज किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। धान का ₹3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रहा है।

इस अवसर पर संदीप साहू ने क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रेणुका सिंह जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कटगोड़ी क्षेत्र की यह बहुत पुरानी मांग थी, जो आज उनके अथक प्रयासों से पूरी हो सकी है। क्षेत्र की जनता इस ऐतिहासिक सौगात के लिए उन्हें हमेशा धन्यवाद देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि संकल्प के साथ कार्य करता है, तब क्षेत्र के सपने सच होते हैं। कटगोड़ी समिति का उद्घाटन इसी जनसेवा, विकास और किसान सम्मान का जीवंत उदाहरण है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती शिव कुमारी  जनपद के अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी  मंडल अध्यक्ष  राजाराम राजवाड़े जिले के पूर्व मंत्री  नवरतन पांडे जिले के मंत्री  ईश्वर राजवाड़े युवा मोर्चा के महामंत्री  मनोज साहू जनपद सदस्य श्रीमती आदेश्वरी गौतम सोनिया राजवाड़े मंडल महामंत्री बाल किशन देवांगन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजवाड़े सरकार का प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सुरेश तिवारी एवं किसान उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ