कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


कोरिया बैकुंठपुर / जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से जमीन सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त संबंधी जानकारी, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती एवं सीमांकन विवाद से जुड़े मामले शामिल रहे।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

इस अवसर पर आशुतोष चतुर्वेदी, सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, डी.डी. मंडावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ