कोरिया बैकुंठपुर। जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल का जन्मदिन सोमवार को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैकुंठपुर शहर सहित नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
जन्मदिन के अवसर पर बैकुंठपुर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव भवन सहित विभिन्न स्थानों पर केक काटकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। वहीं नगर पालिका क्षेत्र के शिवपुर चर्चा में भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर श्री जायसवाल का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मनसुख, सलका, सलवा सहित आसपास के कई गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कार्यक्रम आयोजित कर श्री जायसवाल को शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ केक काटने और लोगों के बीच मिठाई वितरण का आयोजन भी किया गया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर अशोक जायसवाल ने अपने परिवार के साथ जलियाडांड स्थित स्वयंभू हनुमान जी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान हनुमान से जिले एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो सम्मान और प्रेम मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और इसी ऊर्जा के साथ वे क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रमों में मौजूद लोगों ने कहा कि अशोक जायसवाल हमेशा से ही जनता के बीच सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि रहे हैं। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के कारण वे लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पूरे दिन चले इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्री जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
निश्चित तौर पर कोरिया जिले सहित बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में अशोक जायसवाल की लोकप्रियता और जनता के साथ उनका जुड़ाव आज भी मजबूत बना हुआ है, जिसका प्रमाण उनके जन्मदिन पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में उनकी पार्षद पत्नी श्रीमती साधना जायसवाल हर जगह उपस्थिति रही इसी प्रकार नगर पालिका परिषद शिवपुर चर्चा के कार्यक्रमों में नेता प्रतिपक्ष लालमुनी यादव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, विक्रांत सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।


0 टिप्पणियाँ