नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी...... चरचा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चर्चा थाना प्रभारी आनंद सोनी द्वारा थाना परिसर में क्षेत्र के ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें थाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न ढाबों के संचालक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने ढाबा संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके ढाबों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का आधार कार्ड व पहचान पत्र सहित पूरा विवरण थाने में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही भविष्य में यदि किसी भी नए व्यक्ति को कार्य पर रखा जाता है, चाहे वह परिवार का सदस्य, रिश्तेदार अथवा आसपास का निवासी ही क्यों न हो, उसका भी पहचान पत्र थाना में जमा करना होगा।
थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार ढाबों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। ढाबा संचालकों से कहा गया कि उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी या समाज विरोधी गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर पुलिस द्वारा तुरंत सहयोग प्रदान किया जाएगा।बैठक में सिंह ढाबा के संचालक अशोक सिंह, राजू ढाबा के संचालक धर्मजीत सिंह, राजवाड़े ढाबा के संचालक राजेश राजवाड़े, अनिल ढाबा के संचालक अनिल गुप्ता, प्रिंस ढाबा के संचालक प्रिंस गुप्ता, माधव ढाबा के संचालक मुकेश सिंह, पंचदीप ढाबा के संचालक सचिन सिंह, सीजी 16 ढाबा के संचालक गुड्डू मलिक, तावा रोटी ढाबा के संचालक देव कुमार राजवाड़े, देसी तड़का ढाबा के संचालक शनि, सूर्या ढाबा के संचालक बालकृष्ण राजवाड़े तथा रवि ढाबा के संचालक रवि सिंह उपस्थित रहे।सभी ढाबा संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सहभागिता जताई।

0 टिप्पणियाँ