लालमुनी यादव के द्वारा चर्चा कांग्रेस परिवार के होली मिलन समारोह का आयोजन,


कोरिया बैकुंठपुर। शिवपुर चर्चा कांग्रेस परिवार के द्वारा नगर में आगामी होली पर्व के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कोरिया भूपेन्द्र यादव तथा नगरपालिक शिवपुर चर्चा की नेता प्रतिपक्ष लालमुनि यादव की विशेष उपस्थिति रहेगी।

पोस्टर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। चर्चा परिवार की ओर से समस्त नागरिकों का हार्दिक स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आपसी मिलन का विशेष आयोजन रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी संबंध मजबूत होते हैं और नई ऊर्जा का संचार होता है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

चर्चा परिवार ने सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ