कोरिया बैकुंठपुर। बच्चों में मधुमेह जिसे टाइप-1 डायबिटीज़ (बाल मधुमेह) भी कहा जाता है, इसकी समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग़ और यूनिसेफ़ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में, जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक , मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, एसपीएस, जिला समन्वयक मितानिन का एक दिवसीय दो सत्रों में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 16 -17 मार्च को किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टाइप-1 डायबिटीज़ (बाल मधुमेह) का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव और इसकी जल्द से जल्द पहचान, उसके अनुरूप इलाज और विभिन्न पहलुओं के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने-अपने स्तर पर बेहतर सेवाएँ प्रदान कर सकें।
साथ ही, मुख्य रूप से टाइप-1 डायबिटीज़ की पहचान, उपचार व प्रबंधन, काउंसलिंग, रोगी सहायता समूह की भूमिका, समुदाय आधारित जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य तथा पारिवारिक सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और टाइप-1 डायबिटीज़ से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
डॉ. अविनाश खरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रशिक्षण के संदर्भ में कहा कि यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरक कदम बताया।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग और डॉ. गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के नेतृत्व में यूनिसेफ की टीम के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा विभिन स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों का प्रशिक्षण में शत प्रतिशत सहभागिता, निकट भविष्य में रोगियों के लिए विशेष लाभकारी होगा।
साथ ही, इसमें डॉ नम्रता चक्रबोर्ती जिला नोडल अधिकारी गैर संचारी रोग, श्री अवनीश पांडे जिला सहायक नोडल सलाहकार गैर संचारी रोग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ शिशिर जायसवाल, सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र रॉय, डॉ. विनीत जिला टीकाकरण अधिकारी, वीरेंदर साओ, प्रभारी अस्पताल सलाहकार, राजकुमार रजवाड़े, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक का विशेष सहयोग रहा।
इस दो सत्रों की उन्मुखीकरण कार्यशाला में कुल 120 प्रतिभागीयों ने भाग लिया l दिनाँक 18 व 19 मार्च को यह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जनकपुर व मनेन्द्रगढ़ में क्रमश किया जायेगा |


0 टिप्पणियाँ