चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर हल्दीबाड़ी देवालय में श्रद्धालुओं ने किया ज्योत जवारा पूजन


चिरमिरी। हल्दीबाड़ी स्थित प्राचीन देवालय में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि के शुभ अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से ज्योत जवारा की पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में जय माता दी के जयकारों से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा।

पूजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर भी मिला। स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए इस आयोजन ने लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य किया। भक्ति-भाव से सराबोर इस माहौल में उपस्थित हर व्यक्ति ने आध्यात्मिक शांति और आनंद की अनुभूति की।

इस अवसर पर महापौर राम नरेश राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी से यह धार्मिक उत्सव भव्य और श्रद्धामय रूप में संपन्न हुआ। निश्चित तौर पर स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का क्षेत्र के प्रति तथा क्षेत्र के जनता के प्रति जो उत्साह देखने को मिला वह सराहनीय है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ