नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी.........चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका शिवपुर चर्चा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल के द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आकृति मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा पंडाल, राम मंदिर एवं बद्रीनाथ मंदिर सहित अन्य पूजा स्थलों की साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं आकर्षक रूप दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में यह पहल श्रद्धालु भक्तजनों की आस्था को ध्यान में रखते हुए की गई। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसरों की साफ-सफाई, कचरा निष्पादन एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई अध्यक्ष अरुण जायसवाल सदैव जनहित एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने स्वयं अभियान की निगरानी करते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस स्वच्छता अभियान के दौरान पार्षद प्रदीप तिवारी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने मिलकर धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त टीम ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।



0 टिप्पणियाँ