कोरिया बैकुंठपुर : यूनिसेफ छत्तीसगढ़ और एमसीसीआर ट्रस्ट रायपुर के सहयोग से कोरिया जिला में गैर-संचारी रोगों पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों जैसे हृदय संबंधी समस्याएं, सिकल सेल रोग, बाल-मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य आदि के प्रति लोगों को जागरूक करना और इन बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना था।
इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी का नेतृत्व डॉ. गजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ ने किया। संचालक डॉ. डी. श्याम कुमार, एमसीसीआर ट्रस्ट, डॉ. श्वेताभ त्रिपाठी स्वास्थ्य अधिकारी, यूनिसेफ और श्रीमती सुरभि शुक्ला ने भाग लिया।
संगोष्ठी में बताया गया कि गैर-संचारी रोगों से हर वर्ष 4.1 करोड़ मौतें होती हैं, जिसमें भारत का 64% हिस्सा है। सिकल सेल रोग के प्रसार को रोकने के लिए विवाह पूर्व सिकलिंग टेस्ट कराने की सलाह दी गई। संगोष्ठी में धार्मिक संगठन, समाज प्रमुखों और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग प्राप्त हुआ।
इस संगोष्ठी के माध्यम से गैर-संचारी रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इन बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। जिसमें जिले के अलग अलग समाज से आए समाज प्रमुखों ने सक्रिय रूप से भाग लिया l

0 टिप्पणियाँ