✒️ *जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया (रजि.), एमसीबी जिला प्रेस क्लब (रजि.), जिला प्रशासन कोरिया और यूनिसेफ* के संयुक्त तत्वाधान में, जिला कोरिया में "*बच्चों में गैर संचारी रोग-उपाय एवं जागरूकता*" विषय पर, एक विचार संगोष्ठी का आयोजन है, जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं।


दिनांक 24 फरवरी 2026

स्थान - होटल गंगाश्री बैकुंठपुर

✒️आज छत्तीसगढ़ में, गैर संचारी रोग के रूप में हम एक नयी स्वास्थ्य चुनौती का सामना कर रहे हैं  । इसमें मुख्यतः / बाल हृदय रोग/ बाल मधुमेह / सिकल सेल एनीमिया / मानसिक स्वास्थ्य / जैसी बीमारियाँ शामिल हैं।

✒️ विश्व में हर वर्ष 4.3 करोड़ और भारत में लगभग 58 लाख मौतें गैर-संचारी रोगों (Non Communicable Disease) की वजह से होती हैं.  इन रोगों के लंबे और महंगे उपचार से परिवारों पर गंभीर आर्थिक और मानसिक दबाव पड़ता है।  इन रोगों के जोखिम को कम करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना महत्वपूर्ण है।

✒️छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है जहाँ दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। मातृ और बाल स्वास्थ्य की कई चुनौतियों के अतिरिक्त गैर-संचारी रोग  और मानसिक स्वास्थ्य के रूप में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में लगभग 40,000 लोग सिकल सेल से प्रभावित हैं और लगभग 300,000 प्रसार वाहक है।

 ✒️गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन एक कारगर उपाय है. 


✒️आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप न केवल विशेष प्रतिनिधि के रूप में इसमें भाग लें, बल्कि अपने विचार भी रखें ताकि हम सभी मिलकर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मिल कर काम कर सकें।


विनीत...

अध्यक्ष / सचिव 

जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया

एमसीबी जिला प्रेस क्लब मनेंद्रगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ