मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित




बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में 18 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक शांति हवन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोडरी, बिलासपुर में संपन्न हुआ।

वेद मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शांति हवन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा आयोजित की गई, जहां उपस्थित लोगों ने मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माताजी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उनके जीवन से कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा मिलती रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि उनकी स्मृतियां सदैव शांति और संबल प्रदान करती रहेंगी।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, माननीय विधि मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ