नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
चरचा कालरी.........स्थानीय श्रमवीर स्टेडियम में आयोजित 13वां अखिल भारतीय अमर साय स्मृति महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, सह क्षेत्र प्रबंधक, चर्चा आरओ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर खेल, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भरत कुमार (प्रोडक्शन मैनेजर जेएमएस), अजीत लकड़ा (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर-चर्चा), राजेश सिंह (उपाध्यक्ष नगर पालिका), श्रीमती दीपा विश्वकर्मा (मंडल अध्यक्ष), पत्रकार सिमरन काजल, प्रकाश शर्मा, पवन अग्रवाल, सुमन दुबे (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरिया), श्रम संघ प्रतिनिधि अभिमन्यु मदाली, सचिन मलिक, महेश यादव, रियाज़ अहमद, अशोक लाल, निर्मलकर, बलजिंदर सिंह, सुशील शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर समस्त खिलाड़ियों व दर्शकों ने खड़े होकर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। मुख्य अतिथि ने वॉलीबॉल में पहला सर्व लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कराय
प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के दो शानदार मैच खेले गए—पहला मुकाबला जानू स्पोर्ट्स अकादमी जयपुर (राजस्थान) एवं रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के मध्य खेला गया। कोलकाता की टीम ने बेहतरीन सर्व, ब्लॉक और स्मैश तकनीक का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो सेट 25-18 व 25-15 से जीत दर्ज कर पहला मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच के पश्चात प्रतियोगिता का
दूसरा मुकाबला देहरादून हॉस्टल (उत्तराखंड) एवं युवाज वॉलीबॉल अकादमी (दिल्ली) के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। दिल्ली की टीम ने सटीक अंडरहैंड पास और तेज सर्व के दम पर पहला सेट जीता, लेकिन इसके बाद उत्तराखंड की टीम ने तेज़ अटैक, प्रभावी डिफेंस और मजबूत नेट प्ले का शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया
चरचा कालरी ने रचा खेल इतिहास.....
चरचा क्षेत्र पहले से ही खेलों के प्रति विशेष लगाव के लिए जाना जाता है। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय स्तर की महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर पूरे सरगुजा संभाग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। यह पहला अवसर है जब इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई है।
इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए क्षेत्र के *मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा विशेष बधाई के पात्र हैं, जो निरंतर नए नवाचारों के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रेरित करते रहते हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष शब्बीर अली, अशोक लाल, सचिव सुशील शर्मा, सह-सचिव महबूब आलम, कोषाध्यक्ष आज़ाद सिंह की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रियाज़ अहमद द्वारा किया गया।




0 टिप्पणियाँ