राजनीति के अजातशत्रु अटल को नमन:.... शिवपुर–चरचा में ‘अटल परिसर’ का भव्य लोकार्पण,........ राष्ट्रप्रेम और मर्यादा की राजनीति को समर्पित ऐतिहासिक क्षण........



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट 

कोरिया चरचा कालरी......भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिका शिवपुर–चरचा में अत्यंत आकर्षक अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण वर्चुअल प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की।इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, नगर पालिका शिवपुर चर्चा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल,,  जिला पंचायत कोरिया के उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना विजय राजवाड़े, नगर पालिका शिवपुर चर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, चर्चा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला सिंह, सक्रिय महिला नेत्री प्रियंका सिंह,साक्षी सिंह, दीपा विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा पार्षद , श्रीमती रामकली पाल पार्षद धर्मपाल, सचिन मलिक महेश यादव, अशोक निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। अटल परिसर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक 5 की निर्दलीय पार्षद श्रीमती रामकली पाल ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में नगर पालिका में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को गर्म कंबल भेंट किया। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा, इंजीनियर आलोक चक्रधारी, हरीश जायसवाल,आर.के. सिंह, जैनुल हक सहित पालिका अमले की विशेष भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से आयोजन गरिमामय और सुव्यवस्थित रहा।अटल बिहारी वाजपेयी जी के विशेष शताब्दी जन्मदिवस पर वक्ताओं ने उनके राष्ट्रप्रेम, अडिग सिद्धांतों, संवाद की संस्कृति, लोकतांत्रिक मर्यादा और सर्वसमावेशी विकास की दूरदृष्टि को स्मरण किया। कहा गया कि अटल जी की राजनीति विरोध में भी शालीनता, सत्ता में भी संवेदनशीलता और नीति में भी मानवता का आदर्श प्रस्तुत करती है। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।नगरवासियों ने अटल परिसर को जनहित, स्मृति और प्रेरणा का केंद्र बताते हुए इसे नगर के गौरव में एक नया अध्याय कहा और अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ