एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र की सराहनीय पहल....... चर्चा क्षेत्र में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन ......... विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी जानकारी.....

 

नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा  कालरी.......... एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के सौजन्य से स्थानीय साकेत सदन भवन में सामाजिक स्वास्थ्य हेतु समर्पण कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा कैंसर रोग के प्रमुख कारण व इलाज से संबंधी जानकारी दी शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक बी एन झा सेवानिवृत्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉक्टर अनंत एम केरके, डॉ चंद्रकांत नाग डॉ मीनाक्षी , डॉ मनीषा नाग का  पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, यदि इसकी पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो इसका सफल उपचार संभव है। उन्होंने तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशे से दूर रहने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर विशेष जोर दिया। महिलाओं में स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर तथा पुरुषों में मुख एवं फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों पर विस्तार से जानकारी दी गई।शिविर में उपस्थित लोगों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक बी.एन. झा ने कहा कि संपूर्ण विश्व में कैंसर की बीमारी का फैलाव बेहद चिंताजनक है बैकुंठपुर क्षेत्र निरंतर अपने कर्मचारी उनके परिजनों एवं क्षेत्र वासियों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन बैकुंठपुर क्षेत्र के झिलमिली व अन्य जगह में किया जाएगा , ताकि खदान क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जानकारी का लाभ मिल सके।


 कार्यक्रम मैं कुशल मंच संचालन पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के द्वारा किया गया महाप्रबंधक बीएन झा के द्वारा चिकित्सकों को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किए गए वहीं शिविर के सफल आयोजन हेतु विकास शंकर ओझा उप कार्मिक प्रबंधक बैकुंठपुर, ददन राम कार्मिक प्रबंधक चर्चा जितेंद्र श्रीवास्तव श्रम संघ प्रतिनिधि, जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया के संरक्षक नीरज गुप्ता, सदस्य प्रकाश शर्मा सदस्य अंकित अग्रवाल प्रभात दास, श्रम संघ महिला नेत्री अमृता सिंह, सुमन एक्का सुनील बरला प्रभारी सुरक्षा अधिकारी चर्चा शंभू मोदनवाल विशेष रूप से सक्रिय थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ