कन्या शाला बैकुंठपुर में मनाया गया संविधान दिवस


कोरिया बैकुंठपुर।  शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर  में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता के द्वारा संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर  माल्यार्पण कर किया गया।इस समारोह के दौरान निहित मूल्यों और सिद्धांतों को उजागर करने और उन्हें दोहराने के उद्देश्य से कई गतिविधियां आयोजित किए गए। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शाहिस्ता अंजुम अली मैडम द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

 इसके पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के द्वारा विद्यालय के प्रांगण तथा विद्यालय के सामने की साफ सफाई का कार्य भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नासरीन प्रथम एवं खुशबू यादव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 

 पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम स्थान पर रही तथा नेहा द्वितीय और फलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में संविधान दिवस के मुख्य उद्देश्यों को बताते हुए कहा  की सभी नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्वों के प्रति सम्मान बढ़ता है। विद्यालय की वरिष्ठ  व्याख्याता श्रीमती पुष्पा सिंह ने कहा की संविधान हमें मौलिक कर्तव्य सीखाता है जिसका पालन करना जरूरी है यह दिन हमें लोकतंत्र और एकता के मूल्यों  को समझने की प्रेरणा भी देता है।  आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे मंच का संचालन राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शाहिस्ता अंजुम अली के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ