नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कॉलरी.........हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, परिसर में विकासखंड स्तरीय स्काउट–गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ओंकार गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ,नगर पालिका शिवपुर-चर्चा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल,डॉक्टर अनिल गुप्ता, नजम जिया सिद्दीकी, खजान सिंह, नीरज गुप्ता, पवन अग्रवाल, तथा प्राचार्य शशि भूषण राय, श्रीमती निशा राय, स्काउट शिविर संचालक सुनील कुमार बड़ा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट ध्वजारोहण एवं स्काउट गीत के सामूहिक गायन से हुई। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। वही स्काउट गाइड शिविर संचालक सुनील कुमार ने समस्त अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्काउट का स्कार्फ लगाकर उसमें भलाई की गांठ लगाई।
अपनी प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओंकार गुप्ता ने कहा कि एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का मूल उद्देश्य स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और भ्रष्टाचार-मुक्त भारतका निर्माण करना है। स्वच्छता का तात्पर्य मन के शुद्धिकरण से है,स्वच्छता केवल बाहरी नहीं, बल्कि मन की शुद्धि ही इसका आधार है। जब मन से जाति का भेदभाव, धर्म, ऊँच-नीच का भेदभाव और गलत तरीके से धन कमाने का भाव समाप्त होगा, तब हम मानसिक रूप से स्वच्छ हो जाएंगे और स्वच्छ समाज बनेगा।आज का युवा ही कल का भाग्य-निर्माता है। यदि युवा सशक्त रहेगा तो देश का भविष्य उज्ज्वल रहेगा।
युवा कमजोर होगा तो देश का भविष्य अंधकार मय हो जाएगा शिक्षा के साथ-साथ स्काउट प्रशिक्षण विद्यार्थियों को बहुआयामी ज्ञान प्रदान करता है। इससे गतिविधियों में सक्रियता बढ़ती है, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि,आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास,देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना का विकास होता है तथा विद्यार्थी शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनते हैं। स्काउट के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में समाधान खोजने की क्षमता विकसित होती है तथा तीन भावना से विद्यालय में सकारात्मक माहौल निर्मित होता है,उन्होंने उपस्थित छात्रों से पूर्ण लगन के साथ अध्ययन करने, आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर निशान आरा सहायक संचालक ,ममता सिंह, प्रशिक्षक ,राजाराम देवांगन, विकल्प श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, तथा विद्यालय के शिक्षक मिंटू सर, मंजू केवट ,खुशबू यादव, जयदेव पांडे,उमेश ठाकुर, सफीक अहमद सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
-



0 टिप्पणियाँ