नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी ......जिला फुटबॉल संघ कोरिया द्वारा जिला टीम के गठन हेतु पिछले तीन दिनों से चर्चा कालरी के महाजन स्टेडियम में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। डी .एफ. ए.कोरिया की टीम में स्थान बनाने के लिए अविभाजित कोरिया जिला अर्थात् कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ दोनों ही जिलों के अनेक युवा खिलाड़ी मैदान में पहुँचे। खिलाड़ियों की खेल-कुशलता का प्रतिदिन प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। लगातार तीन–चार दिनों तक चले चयन के उपरांत जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार विराजी, उपसचिव प्रदीप कुमार डे, कोच कंचन पाल, रेफरी विजय विश्वकर्मा, सहित समिति के सदस्य राजेश सिंह (मनेंद्रगढ़) एवं वरिष्ठ खिलाड़ी योगेश साहू की सहमति चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई। इसके साथ ही खिलाड़ियों को डी.एफ. ए .कोरिया की जर्सी एवं अन्य खेल सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. विराजी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“आप सभी खिलाड़ियों ने लगन और मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम हेतु केवल 18 खिलाड़ियों का चयन संभव है, इसलिए जिनका चयन नहीं हो सका वे स्वयं को असफल न समझें, निराश न हों। वे और मन लगाकर अपने खेल में सुधार करें, भविष्य में उन्हें भी अवसर प्रदान किया जाएगा। आप सभी से अपेक्षा है की इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में आप सभी का बेहतर प्रदर्शन होगा और आगे चलकर छत्तीसगढ़ राज्य की टीम से खेलते हुए क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाएंगे,पूर्व में एक समय ऐसा था जब पूरे प्रदेश में कोरिया जिले की टीम सबसे दमदार टीम मानी जाती थी
विदित हो कि कोरिया जिला टीम के गठन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश की फुटबॉल टीम के गठन हेतु छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में कोरबा में *इंटर-डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल सिलेक्शन किया जाएगा, जहाँ चयनित खिलाड़ियों से छत्तीसगढ़ राज्य टीम बनाई जाएगी। चयनित छत्तीसगढ़ टीम इंटर-स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी तथा इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य टीम के खिलाड़ी संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी प्रतिभा दिखाएँगे।
कोरिया जिला फुटबॉल टीम के चयनित खिलाड़ी करमचंद राजवाड़े, नवीन नायक, राकेश कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार राजवाड़े, रितेश कुमार, नितेश गुप्ता, सत्यम पांडेय, दिलीप, योगेश कुमार, शुभाशिष यादव, आयुष सिंह, हिमांशु मंडल, संदीप कुमार, रवि कुरमी, प्रथम सहीस, राकेश सेठी एवं शिव सागर है वहीं टीम के कोच विजय विश्वकर्मा व
टीम के मैनेजर कंचन पॉल होंगे

0 टिप्पणियाँ