नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट
कोरिया चरचा कालरी...... दीपावली पर्व के अवसर पर चर्चा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उन्होंने अपने थाना परिसर में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों, पुरुष एवं महिला कर्मचारियों को उपहार स्वरूप वस्त्र प्रदान किए। इस उपहार में सफारी सूट, सलवार सूट, धोती-कुर्ता, पैंट-शर्ट आदि शामिल रहे।
थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने कहा कि *थाने का प्रत्येक कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा है, और दीपावली जैसे पर्व पर सभी को समान रूप से सम्मान और स्नेह का अनुभव होना चाहिए।विदित हो कि पिछले वर्ष भी थाना प्रभारी प्रमोद पांडे द्वारा अपने समस्त कर्मचारियों को वर्दी का कपड़ा प्रदान किया गया था। उनके इस सौहार्दपूर्ण एवं व्यवहारकुशल कदम की सभी पुलिसकर्मियों तथा नगरवासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इसी क्रम मे चर्चा थाना के समस्त कर्मचारियों ने भी अपने अधिकारी थाना प्रभारी प्रमोद पांडे को भी दीपावली पर्व का उपहार प्रदान किया पुलिस विभाग में आपसी सहयोग और सौहार्द का यह उदाहरण चर्चा क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे रहा है।


0 टिप्पणियाँ