दीप सजाओ’ और रंगोली प्रतियोगिता में झलकी संस्कृति और सृजनशीलता....... दीपावली पर बच्चों ने दीयों से रचा कला संसार, ......



नीरज गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

कोरिया चरचा कालरी.......नगर की विश्वसनीय शैक्षणिक संस्था हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, शिवपुर चर्चा में दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर “दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए जलते हुए दीयों से अद्भुत कलाकृतियां बनाईं। लगभग 20 टेबलों पर सजाई गई डिजाइनें अपनी चमक और रंग-संयोजन से मन मोह रही थीं। सैकड़ों की संख्या में जलते दीये, चारों ओर बिखरे फूल, रंगीन पत्तियां और हर्बल कलर्स से सजी रंगोलियां दीपावली के उल्लास में चार चांद लगा रही थीं।

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े आकार की रंगोलियां बनाईं, जिनमें लोक संस्कृति, आदिवासी मुरिया जनजातीय जीवन शैली और देशभक्ति** का सुंदर चित्रण देखने को मिला। एक विद्यार्थी ने तो अपनी रंगोली के माध्यम से लालकिले की प्राचीर से झंडा फहराते हुए सैनिक का चित्र बनाकर देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका शिवपुर चर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए  कहां की दीपावली केवल प्रकाश का त्योहार नहीं, बल्कि यह बच्चों के भीतर छिपे हुनर को जगाने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर है। हिंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने कला-प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया कि नई पीढ़ी में अपार संभावनाएं हैं।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नीरज गुप्ता, अंकित अग्रवाल, प्राचार्य शशिभूषण राय, तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

हर वर्ष की तरह इस बार भी हिंद विद्यालय परिवार ने दीपावली को एक सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्सव के रूप में मनाकर क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ