छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु पालकों एवं शिक्षकों के मध्य संवाद के लिए पालक शिक्षक बैठक का आयोजन,


कोरिया बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के तहत , कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी जी के निर्देशन ,जिला शिक्षा अधिकारी  विनोद राय के मार्गदर्शन एवं संस्था के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता के नेतृत्व में  एवं शाला एवं विकास समिति के अध्यक्ष  श्रीमती अनिता तिवारी की अध्यक्षता में  13 अक्टूबर को मुख्य अतिथि श्रीमती नमिता शिवहरे (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर) शिल्पा गुप्ता पार्षद, श्रीमती साधना जायसवाल पार्षद,  उपस्थिति में आयोजित किया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर, छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य  अमृतलाल गुप्ता कहा कि किसी भी छात्र को सफल बनाने में जितनी भूमिका एक शिक्षक की होती है उतनी ही अहम भूमिका उसके पालक की होती है प्रत्येक पालक को चाहिए कि वह अपने बच्चे को घर पर एक ऐसा वातावरण दे जिससे हर बच्चे स्वस्थ मन,  मस्तिष्क एवं पूरी ऊर्जा और लगन के साथ अध्ययन कर सके और उनका सर्वांगीण विकास हो सके , 


बैठक में शासन द्वारा  निर्धारित मुद्दों पर विभिन्न शिक्षकों द्वारा पालक से चर्चा किया गया जिसमें

 छात्र दिनचर्या, विषय पर साहिस्ता अंजुम अली मैडम ने कहा कि छात्र जीवन में सबसे महत्वपूर्ण उनकी दिनचर्या ही जिसका विशेष ध्यान पालकों को रखना चाहिए। 

बच्चे ने आज क्या सीखा, विषय पर श्रीमती कविता सोनवानी मैडम ने कहा कि प्रत्येक पालक विद्यालय के बाद बच्चों से जरूर बात करे कि विद्यालय में उन्होंने क्या किया ,उन्हें आज विद्यालय में सबसे रूचिपूर्ण विषय क्या लगा, आज उन्होंने विद्यालय से नया क्या सीखा

उनकी अकादमिक प्रगति और परीक्षा, विषय पर श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा मैडम पालक से बातचीत करते हुए बताया कि प्रत्येक पालक को अपने बच्चों के हर परीक्षा परिणाम का  भी अवलोकन करना चाहिए जिससे पालक को  अपने बच्चों के एकेडमिक प्रोगेस पता चलता रहे।  

बच्चा बोलेगा बेझिझक, विषय पर ज्योति पी जे नायर ने कहा कि हर बच्चे को संस्था में आयोजित हर कार्यक्रम में भागीदारी लेनी चाहिए जिससे हर छात्र बिना  किसी झिझक के किसी विषय पर बात कर सकेगा और बच्चों का पालक और शिक्षक के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सकेगा। 

बस्ता रहित शनिवार, विषय पर सायरा बानो मैडम ने कहा कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर शासन के निर्देशानुसार हर शनिवार को बच्चे बिना बस्ता के स्कूल आते है और "हर शनिवार एक रोचक नवाचार "की थीम पर शिक्षक और बच्चे मिलकर अनेक गतिविधियों पर कार्य करते है। 

जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, विषय पर संकुल समन्वयक संजय यादव द्वारा पालकों चर्चा के दौरान कहा कि जिले अंतर्गत अलग अलग समयांतराल में जाति,निवास आय प्रमाण पत्र हेतु ग्राम पंचायत वार शिविर  आयोजित किया जा रहा है, जिन पालकों के पास संपूर्ण दस्तावेज हो शिविर में या संस्था के माध्यम से अपने बच्चों का जाति निवास आय प्रमाण पत्र बनवाने में आवश्यक सहयोग करें।    

स्वास्थ परीक्षण एवं पोषण, विषय पर स्वीटी मिश्रा मैडम द्वारा पालकों को बताया जब आपके बच्चे स्वस्थ होंगे तभी तो अच्छे से अधय्यन अध्यापन कर सकेंगे इसलिए शासन द्वारा प्रत्येक विद्यालय में  मंगलवार को छात्राओं को आयरन फोलिक एसिड का टेबलेट वितरण किया जाता है इसलिए आप सभी अपने बच्चों को खाने में संतुलित भोजन अवश्य दे। 

छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी, विषय पर अनुश्री देब मैडम ने पालकों को राज्य/ केंद्र छात्रवृत्ति योजना एवं राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS ) जैसे छात्रवृत्ति योजना की संपूर्ण जानकारी देते हुए प्रत्येक पालक को इसका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। 

डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा, 

विषय पर व्यवसायिक ट्रेनर अभिषेक गुप्ता  द्वारा पालकों को बताया गया आज का दौर डिजिटल दौर है आप विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से बच्चो को शिक्षा दे सकते इसके लिए सभी पालकों के मोबाइल पर दीक्षा ऐप का इंस्टॉलेशन भी किया गया। 

पास्को एक्ट 2012 व्यापक प्रचार प्रसार,

विषय पर श्रीमती जिज्ञासा दूबे द्वारा पालकों को छात्राओं के विरूद्ध लैंगिंग अपराधों को रोकने किए व्यापक यौन शिक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई।  

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनिता तिवारी ने  पालक बैठक जैसे आयोजन पर कहा कि ऐसे आयोजनों से पालक और शिक्षक के बीच संवाद होता है जिससे छात्रों के विषय में विभिन्न जानकारी प्राप्त होती है जिसका लाभ शिक्षकों को अध्ययन अध्यापन कार्य में मिलता ही है,हमें यह समझना होगा कि बच्चे का भविष्य केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि उसके संस्कार, उसकी जिज्ञासा और उसके आत्मविश्वास पर भी निर्भर करता है।

 कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे ने संस्था के प्राचार्य  को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई देने के साथ पालक शिक्षक बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि 

किसी भी बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का मिलकर काम करना बेहद ज़रूरी है। 

​यह बैठक एक औपचारिक मुलाकात से कहीं बढ़कर है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ हम आपके बच्चे की शैक्षणिक प्रगति, उसकी रुचियों, उसकी कमज़ोरियों और उसकी क्षमताओं पर खुलकर चर्चा कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में  सरस्वती साइकल योजनान्तर्गत पात्र छात्राओं को मुख्य अतिथियों के करकमलों से सायकल वितरण भी किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती ने पुष्पा सिंह ने अतिथियों  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  यह मेरा सौभाग्य है कि आप जैसे अतिथियों का  हमें  मार्गदर्शन मिला। आपके प्रेरणादायक शब्द और शिक्षा के क्षेत्र में आपका अनुभव, हमारे शिक्षकों और अभिभावकों दोनों के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आया है। हम आपके बहुमूल्य समय और ज्ञानवर्धक उपस्थिति के लिए अत्यंत आभारी हैं।

कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षक एवं सैकड़ों की संख्या में पालक उपस्थित रहे 

कार्यक्रम का संचालन विपिन मिश्रा के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ