करवा चौथ के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम प्रमिला विनोद की जोड़ी सर्वश्रेष्ठ


कोरिया बैकुंठपुर। करवा चौथ के अवसर पर आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में प्रमिला और विनोद शर्मा को “बेस्ट कपल” का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक सोलह श्रृंगार के साथ व्रत रखकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।कार्यक्रम के आयोजक उषा धनोरिया, संध्या गुप्ता ,दीप्ति खत्री ,सपना गुप्ता ,समीक्षा गुप्ता ,ज्योत्सना चाफेकर ,पारुल अग्रवाल ,नेहा अग्रवाल, ने मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ भी रखीं, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल अधिवक्ता रोशन गुप्ता ,सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री, संदीप गुप्ता ,आकाश धनोरिया, अनिल गुप्ता ,विष्णु अग्रवाल ,राहुल चाफेकर, कान्हा , स्वेता गुप्ता ,मनीष अग्रवाल ,ने प्रेम, सामंजस्य और सजावट व व्यवहार के आधार पर “बेस्ट कपल” का चयन किया।

प्रमिला और विनोद शर्मा को मंच पर पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी दंपतियों ने एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाकर खुशियों का इज़हार किया। कार्यक्रम के अंत में चाँद निकलने पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और पारंपरिक रीतियों के साथ व्रत का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ